यहां पुलिस टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, अवैध शराब जब्त करने पहुंची थी पुलिस, देखें वीडियो…..

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले के बेचुल भाटा गांव में अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। इसकी जानकारी तत्काल उच्च अधिकारियों को दी गई। जहां मौके पर अधिकारी पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश दी गई।

यह पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। जहां बेचुल भाटा गांव में पुलिस टीम जब एक ग्रामीण के घर से साढ़े चार लीटर महुआ शराब जब्त कर रही थी, तब गांव वालों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि आबकारी और पुलिस विभाग के लोग थोड़ी मात्रा में शराब मिलने पर भी उसकी मात्रा बढ़ाकर दिखाते हैं। वे कार्रवाई न करने के नाम पर मोटी रकम की मांग करते हैं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही कोरबा सीएसपी भूषण एक्का मौके पर अपनी टीम के साथ पहुंची। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर मामला शांत कराया। मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Share This Article