कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के दर्री क्षेत्र में डकैती और लूटपाट के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनके कब्जे से एक मोटरसाइकिल और फोन बरामद किया है। वही इस मामले में एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
प्रार्थी विकास कुमार झा ने 15 अप्रैल को थाना दर्री में रिपोर्ट दर्ज कराया। उसने बताया कि 14 अप्रैल की 10:30 बजे वह एनटीपीसी प्लांट के मेस से खाना खाकर MP19MJ7613 नंबर की मोटरसाइकिल से अपने गेस्ट हाउस (साडा कॉलोनी) जा रहा था तभी के.सी. जैन मार्ग, केन्दईखार के पास अज्ञात व्यक्तियों ने उसपर डंडे से हमला कर घायल कर दिया जिसके ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन एवं मोटरसाइकिल को लूटकर फरार हो गए।

मामले में थाना दर्री में धारा 309(6), 310(2) BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की गई। जांच में पता चला कि दो मोटरसाइकिलों पर सवार पाँच आरोपी राजा बाबू पोर्ते, कन्हैया यादव, संदीप दिवाकर, प्रिंस पोर्ते और एक विधि से संघर्षरत बालक ने इस वारदात को अंजाम दिया था।
जिसपर टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर प्रगतिनगर दर्री में दबिश दी गई, जिसमें नाबालिग सहित 4 आरोपियों पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। डकैती में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें (हीरो स्प्लेंडर और होंडा साइन) व मोबाइल फोन बरामद कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में लिया गया।
आगे की जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि इन आरोपियों के खिलाफ पूर्व से भी अपराध पंजीबद्ध है। फरार आरोपी प्रिंस पोर्ते के घर से एक पैशन प्रो मोटरसायकल (सीजी 04 एचएम 5619) एवं एक हीरो होंडा मोटरसायकल (सीजी 12 बीआर 2162) बरामद की गई, जो कि बालको थाना एवं बाकीमोगरा थाना में दर्ज चोरी के मामलों से संबंधित है।
गिरफ्तार आरोपी:-
1. राजा बाबू पोर्ते पिता रमेश पोर्ते, उम्र 20 वर्ष, निवासी प्रगतिनगर, दर्री
2. कन्हैया यादव पिता मुन्ना यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी प्रगतिनगर, दर्री
3. संदीप दिवाकर पिता लखनलाल दिवाकर, उम्र 18 वर्ष, निवासी प्रगतिनगर, दर्री
4. एक विधि से संघर्षरत बालक
