जमीन में गड़ा धन निकालने के नाम पर 14 लाख से अधिक की ठगी, फरार तांत्रिक को पुलिस ने दबोचा

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा के तांत्रिक ने सूरजपुर के लोगों को सोने का हंडा निकालने के नाम पर 14.9 लाख की ठगी की। सूरजपुर पुलिस सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत नकटीखार पहुंची और फरार मुख्य आरोपी को घेरा बंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।

यह घटना वर्ष 2022 की है। जहां सूरजपुर जिले के ग्राम खोंड़, थाना रमकोला निवासी अभिषेक प्रताप सिंह ने जून 2022 में रिपोर्ट लिखाई। उसने बताया कि बैंक में काम के दौरान विमल सिंह ठाकुर से मुलाकात हुई। उसने कोरबा जिले के नकटीखार निवासी तांत्रिक नरेश पटेल के जरिए जमीन से हंडा (गड़ा धन) निकालने का दावा किया। अभिषेक उसके झांसे में आकर तंत्र-मंत्र कराने को तैयार हो गया। विमल सिंह ने तांत्रिक नरेश पटेल व एक अन्य साथी मनोज कुमार को लेकर सूरजपुर पहुंचा, जहां अभिषेक के घर में तंत्र-मंत्र कर जमीन से हंडा निकालकर कमरे में बंद कर दिया गया। विशेष पूजा के जरिए तंत्र-मंत्र से हंडा सोना में तब्दील होने की बात कही गई।

पूजन सामग्री के लिए उन्होंने अभिषेक से 14.09 लाख रुपए ले लिए। बाद में हंडा खोला तो उसमें मि‌ट्टी निकली, तब अभिषेक को ठगी का एहसास हुआ। उसने थाने पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई। मामले में अन्य आरोपी को सूरजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मुख्य आरोपी तांत्रिक नरेश पटेल फरार था। एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर थाना प्रभारी विमलेश दुबे की टीम नकटीखार पहुंचकर नरेश को गिरफ्तार कर लिया है मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Share This Article