नहर के साइफन में मजदूर की लाश मिलने से फैली सनसनी, NTPC में कार्यरत था मजदूर

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एनटीपीसी प्लांट के पास एक नहर के साइफन में एक मजदूर की लाश मिली है। मृतक युवक एनटीपीसी प्लांट में मजदूर के रूप में काम करता था। शव एनटीपीसी कैनाल की जाली में फंस गया था जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच कार्यवाही कर रही है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला दर्री थाना अंतर्गत का है। मृतक की पहचान शिवकुमार भार्या (40 वर्ष), केंदाईखार गांव निवासी के रूप में हुई है। जो कि एनटीपीसी एनटीपीसी पावर प्लांट में ठेका कर्मी के रूप में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि रोज की तरह बुधवार की सुबह भी घर से काम पर जाने के लिए निकला था। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं पहुंचा तब उसकी पता तलाश की गई। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।

देर शाम उसकी लाश से एनटीपीसी नहर से निकली हुई साइफन पर देखा गया, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना दर्री थाना पुलिस और प्रबंधन को दी गई। साइफन में पानी का बहाव बहुत तेज था। प्रबंधन द्वारा काफी मशक्कत कर उसे रस्सी से बंद कर क्रेन की सहायता से बाहर निकाला गया। परिजनों के अनुसार  मृतक पिछले कुछ दिनों से परेशान था और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। वह इससे पहले भी कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था और घर से भाग भी चुका था।

वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। दर्री थाना पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।

Share This Article