नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले में फिर से एक एक शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को सोहेल खान नामक युवक भगा ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कड़ी कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना का है। बताया जा रहा है कि 15 वर्षीय नाबालिग लड़की की आरोपी युवक सोहेल खान से इंस्टाग्राम पर मुलाकात हुई। दोनों के बीच बातचीत होने लगी और नजदीकिया बढ़ने लगी। इसी बीच आरोपी ने मौका देख नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले गया और उसके कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता लड़की जब वापस घर लौटी तो उसने मां को सारी आपबीती बताई। जिसके पीड़िता की मां ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में घटना से नाराज हिंदूवादी संगठन ने इस मामले को लव जिहाद बताया है साथ ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।

Share This Article