कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: जिले में अवैध गतिविधियों पर कोरबा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में कटघोरा थाना क्षेत्र में बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां SECL बगदेवा परियोजना में BSNL टॉवर व अन्य कीमती सामान पर हाँथ साफ करने वाले 3 कबाड़ियो को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल और छोटा हाथी वाहन को जब्त किया है।
प्रार्थी शांति नगर बाकीमोंगरा निवासी दिलीप कुमार सूर्यवंशी (49 वर्ष) ने थाना कटघोरा में शिकायत दर्ज कराई थी कि SECL बगदेवा परियोजना में स्थापित BSNL टावर और वर्कशॉप से कीमती सामान चोरी हो गया है। शिकायत के आधार पर थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने विशेष टीम गठित कर जांच पड़ताल शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने चोरी के मामले में विकास टंडन, रामसाय, और विजय मंझवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया, जिसमें BSNL टावर में लगे लोहे के एंगल, वर्कशॉप से चोरी किए गए रॉड, प्लेट, नट-बोल्ट सहित अन्य लोहे का सामान शामिल है। साथ ही आरोपियों के पास से एक छोटा हाथी वाहन (क्रमांक CG 12 BK 6806) भी जब्त किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
आरोपी गिरफ्तार:
1. विकास टंडन पिता देवप्रकाश टंडन उम्र 20 वर्ष साकिन दर्री निलगिरी थाना दर्री जिला कोरबा।
2. रामसाय पिता फागुराम उम्र 19 वर्ष साकिन लेमरु कपुरवा थाना लेमरू, जिला कोरबा।
3. विजय मंझवार पिता हरन सिह मंझवार उम्र 22 वर्ष साकिन गढ़ उपरोड़ा थाना लेगरु जिला कोरबा।
