कोरबा जिले के नए भाजपा अध्यक्ष बने गोपाल मोदी

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने गोपाल मोदी को कोरबा जिले का नया भाजपा जिलाध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। इससे पहले यह जिम्मेदारी दीपका निवासी मनोज शर्मा के पास थी। गोपाल मोदी की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी जनदीश रामु रोहरा द्वारा जारी पत्र में बताया गया कि यह नियुक्ति पार्टी के सांगठनिक मजबूती के उद्देश्य से की गई है। इस बदलाव की जानकारी प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं एवं जिला इकाई को भी भेजी गई है।

Share This Article