छत्तीसगढ़ का सबसे चर्चित पिकनिक स्पॉट सतरेंगा में पानी का जल स्तर घटा, पर्यटक नहीं ले पा रहे मनोरम दृश्य का आनंद, देखें वीडियो…..

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा शहर से करीब 45 किमी की दूरी पर स्थित सतरेंगा पिकनिक स्पॉट जिसे मिनी गोवा भी कहा जाता है। यह पहाड़ों और सुंदर वादियों के बीच बसा सतरेंगा पिकनिक स्पॉट है मनमोहक नजारों का लुत्फ उठाने छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों से भी पर्यटक आते हैं। लेकिन इस भीषण गर्मी के बीच पहुंचने वाले पर्यटकों को यहां आनंद लेना फीका पड़ रहा है। बड़े बड़े दूर से पर्यटक यहां पिकनिक मनाने, नहाने पहुंच रहे हैं लेकिन पानी का जलस्तर काफी कम हो जाने से उन्हें बेरंग लौटना पड़ रहा है। पर्यटक पानी की सुंदर दृश्य का आनंद नहीं ले पा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में सबसे चर्चित पिकनिक स्पॉट सतरेंगा में भीषण गर्मी के कारण पानी का जल स्तर काफी कम हो गया है जिस वजह से यह पिकनिक स्पॉट वीरान बन गई है।

नाविकों में दिखी मायूसी

सतरेंगा में भीषण गर्मी की वजह से पानी का जलस्तर काफी कम हो गया है जिस वजह से यहां पर्यटक नहीं पहुंच रहे हैं। जिसके कारण यहां चलने वाले मोटर बोट और नाव का संचालन भी बंद हो गया। इसका सीधा असर नाविकों पर पड़ रहा है। नाविकों का कार्य बंद होने के कारण वे बेरोजगार हो गए हैं उनमें मायूसी दिख रही है।

देखें वीडियो 👇👇

https://www.instagram.com/reel/DJBR4dLydID/?igsh=MTNqY2hmbHNtNzcxMA==

Share This Article