धतुरा के पूर्व माध्यमिक शाला स्कूल में उत्तीर्ण बच्चों को किया गया सम्मानित

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   पूर्व माध्यमिक शाला धतूरा स्कूल में पिछले 8 वर्षों से शिक्षक खुलेश्वर प्रसाद भारद्वाज द्वारा बच्चों को मेडल एवं शील्ड के साथ सम्मानित करते आ रहे हैं जिसमें इस बार भी पूर्व माध्यमिक शाला के बच्चों को मेडल एवं शील्ड के साथ स्कूल में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी बच्चों को शील्ड के साथ एवं ज्यादा से ज्यादा उपस्थिति दर्ज करने वाले बच्चों को मेडल के साथ सम्मानित कराया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जन भागीदारी एवं विकास प्रबंधक समिति के अध्यक्ष दुर्गेश कश्यप एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज सेवक रवि राठौर उपस्थित होकर मेडल एवं शील्ड का वितरण किया गया, और शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ दुर्गेश कश्यप व समाज सेवी रवि राठौर जी ने सभी छात्र छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी,जिसमें उपस्थित पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक हरिहर सिंह पैकरा, शिक्षक खुलेश्वर प्रसाद भारतद्वाज,राजेश सूर्यवंशी,बेचन साव राठौर, कुश कुमार सूर्यवंशी, एवं युवराज सिंह एकलव्य मौजूद रहे।

Share This Article