फल दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार 

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जिले में लगातार अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी फल दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार किया गया है। 4 नवम्बर प्रार्थी लक्ष्मी कांत मिश्रा थाना में दर्ज कराया कि उसके  फल दुकान भैसमा में रखे थैला में 180000 रूपये को उसका नौकर प्रदीप पटेल जो उसके फल दुकान में काम करता था चोरी कर फरार हो गया है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की गई। इस दौरान मूखबीर से सूचना मिली कि आरोपी प्रदीप पटेल अपने घर बेंदरकोना आया हुआ है आरोपी को थाना तलब कर लाया गया। आरोपी प्रदीप ने दुकान से 180000 रूपये चोरी करना स्वीकार किया और चोरी के रकम को जम्मु काश्मीर, राउरकेला में घुम फिर कर खर्च करना बताया। बाकी बचे 50,000 रुपए जब्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

आरोपी आरोपी-
1. प्रदीप पटेल पिता अमृत लाल पटेल उम्र 24 वर्ष साकिन बेदरकोना थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा।

Share This Article