अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही जारी, 6 आरोपी गिरफ्तार

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा पुलिस द्वारा जन शिकायतों के आधार पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कटघोरा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 5, बिंझवार मोहल्ला में की गई, जहां चार अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई।

पुलिस टीम को मौके पर भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब और लाहन बरामद हुई। छापे के दौरान कुल 70 लीटर कच्ची महुआ शराब और 10 क्विंटल महुआ लाहन जब्त की गई, जिसे बाद में मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके साथ ही शराब निर्माण में उपयोग होने वाले भट्ठी और बर्तन भी पुलिस द्वारा ज़ब्त किए गए। 

कोरबा पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 109 लीटर अवैध शराब एवं शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण जप्त किए गए।
                                                                                  कटघोरा, उरगा, राजगामार, कटघोरा थाना द्वारा आरोपी संजय केवट, सुखरू केवट, सुभाष गुप्ता, दिलचंद आदिले सहित 2 महिला आरोपी को गिरफ्तार इनके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) व धारा 34(1) के तहत कार्यवाही की गई है।

Share This Article