कोरबा पुलिस ने माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के रिकवरी एजेंट के खिलाफ की कार्यवाही

1 Min Read


             

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले में कार्यरत विभिन्न माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के एजेंट द्वारा फ्लोरा मैक्स कंपनी की ठगी की शिकार महिलाओं को लोन रिकवरी के नाम पर धमकी देने वाले एजेंटों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। अब तक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 11 एफआईआर दर्ज की गई हैं।

प्रार्थीया राजकुमारी केवट ने शिकायत दर्ज कराई कि अमर सिंह ठाकुर द्वारा घर के पास आकर गाली गलौज कर मारपीट किया है। शिकायत पर चौकी सर्वमंगला धारा 296, 351(2) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर सर्वमंगला पुलिस ने एचडीएफसी बैंक के कर्मचारी अमर सिंह ठाकुर पर विधिवत कारवाही की है।

गिरफ्तार आरोपी:
1.अमर सिंह ठाकुर निवासी सुभाष चौक के आगे एचडीएफसी बैंक कोरबा।

Share This Article