कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक ने महिला को मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए श्यांग थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ली है। आरोपी के खिलाफ धारा- 294, 323, 506, 452, 302 के तहत कार्यवाही की जा रही है।
पूरा मामला श्यांग थाना क्षेत्र का है। जहां छिरकुट निवासी इतवारी बाई घर पर अकेले निवास करती थी। 30 अप्रैल को गांव में ही रहने वाला आरोपी धोबी राम मंझवार (23 वर्ष) उसके घर पहुंचा और इतवारी बाई मंझवार से शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा। इतवारी ने पैसे देने से इनकार कर दिया तब आरोपी ने गुस्से में आकर उसे जान से मारने की नीयत से गंदी-गंदी गाली गलौज कर उसके सिर में डंडे से ताबड़तोड़ वार कर दिया। इस हमले में इतवारी बाई गंभीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दी। घटना वाले दिन के बाद से आरोपी फरार था। जिसे मुखबिर से मिली सूचना पर उसके ग्राम छिरहूट से गिरफ्तार किया है पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
नाम आरोपी:-
धोबी राम मंझवार पिता उजित राम मंझवार उम्र 23 वर्ष साकिन छिरहट थाना श्यांग
