कोरबा में बड़ा हादसा: खड़े ट्रक से टकराया दूसरा ट्रक, ट्रकों में आग लगने से जिंदा जला ड्राइवर, देखें वीडियो….

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दो ट्रकों में भीषण टक्कर के बाद आग लग गई। इस हादसे में एक ट्रक ड्राइवर की  जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरा ड्राइवर घायल हो गया है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच पड़ताल में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला दर्री थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान परमेश्वर मांझी उम्र (30 वर्ष), पथलगांव निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना रविवार की देर रात 3 बजे के आसपास की है। वह कोरबा टीपी नगर से लोड के लिए रानी अटारी जा रहा था। तभी गेरवाघाट पूल के आगे एक खड़ी ट्रक से जा टकराया। टक्कर के बाद दोनों ट्रकों में भीषण आग लग गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। इसकी सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक वाहन जलकर खाक हो चुका था। हादसे में एक ट्रक का चालक केबिन में ही फंसा हुआ था, जिसकी जिंदा जल कर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरा चालक घायल हो गया है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही दर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। वहीं फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। आग इतनी भीषण थी कि मृतक के अवशेष ढूंढने में परेशानी हो रही है। हादसे की जानकारी के बाद ट्रक मालिक भी मौके पर पहुंचा। वही मृतक के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। मामले में पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।





देखें वीडियो 👇👇👇

https://www.instagram.com/reel/DJRApZ7oSc5/?igsh=ZGhnY25tcnRnNnR6

Share This Article