कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के मानिकपुर क्षेत्र में एक निजी एंबुलेंस में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। मौके पर दमकल वाहन पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला मानिकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत का है। जहां एसईसीएल जीएम ऑफिस के सामने खड़ी एक निजी एम्बुलेंस में आग लग गई। आग लगने के बाद ऑफिस में मौजूद अधिकारी और कर्मचारी बाहर निकल आए। इसकी सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 2 वाहनें मौके पर पहुंचीं। लेकिन तब तक एंबुलेंस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।
बताया जा रहा है कि यह एंबुलेंस एसईसीएल विभाग में ठेके पर काम करती थी। इसका उपयोग मानिकपुर खदान के कर्मियों को आपातकालीन स्थिति में अस्पताल पहुंचाने के लिए किया जाता था। वहीं आग लगने के कारण नहीं पता चल सका है। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
देखें वीडियो 👇👇
https://www.instagram.com/reel/DJREtNJoPed/?igsh=MWp1N21ha3ZoM205NA==
