सांप ने काटा, झाड़फूंक के प्रयास में गई युवक की जान

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले में अंधविश्वास और लापरवाही के कारण एक 19 वर्षीय सोहन लाल को जान गवानी पड़ गई। सोहनलाल को जहरीले सांप ने काट लिया था जिसका झाड़ फूंक कराने के प्रयास में उसकी इलाज में देरी हो गई जहां अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला गिधौरी गांव का है। मृतक की पहचान सोहनलाल उम्र (19 वर्ष) के रूप में हुई है। सोहनलाल अपने बड़े भाई जोहन लाल और अन्य लोगों के साथ ईंट भट्ठे पर काम करता था। कल सभी भोजन के बाद जमीन पर सो रहे थे। जहां देर रात सोहनलाल को सांप ने काट लिया।
सोहनलाल के बड़े भाई और अन्य लोगों पहले सोहन को झाड़फूँक कराने अपने गांव ले गए लेकिन बैगा वहां मौजूद नहीं था। जिसके बाद उसे बाइक में लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के दौरान सोहनलाल की मौत हो गई।


Share This Article