कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले में एक 15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किशोरी सिर में गंभीर दर्द होने के कारण उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत का है। जहां ग्राम नकटीखार निवासी पूजा उरांव 15 वर्ष पिता कन्हैयालाल उरांव कक्षा 9वीं की छात्रा थी। वह पास के ही गांव में पढ़ाई कर रही थी। बताया जाता है कि सोमवार की तड़के उसके सिर में गंभीर दर्द होने पर परिजन उसे उपचार के लिए मेडिकल हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। जहां इलाज के दौरान पूजा की मौत हो गई है।
पूजा की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजनों की सूचना पर जिला अस्पताल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही उसके मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।
