गेवरा खदान में हुई जमकर मारपीट, ड्राइवरों ने किया विरोध प्रदर्शन, देखें वीडियो….

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   गेवरा खदान में मारपीट की घटना सामने आई है। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि रूंगटा कंपनी के ड्राइवर से मारपीट की गई है। इसकी शिकायत एसईसीएल महाप्रबंधक व दीपका पुलिस से की गई है मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला दीपका थाना क्षेत्र का है।  गेवरा खदान में मंगलवार दोपहर रूंगटा कंपनी पर मनमाने तरीके से कोयला डंप करवाने के दबाव को लेकर विवाद शुरू हुआ। कोयला लोड करने वाले स्टाफ ने मिलकर ड्राइवर की पिटाई कर दी। मारपीट की घटना में ड्राइवर खून से लथपथ हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ड्राइवरों ने हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सभी ड्राइवरों ने एसईसीएल महाप्रबंधक को पत्र लिखकर आरोपियों की गिरफ्तारी और दोषी रोड सेल पार्टी के डीओ को ब्लैक लिस्ट करने की मांग की है। मारपीट में घायल ड्राइवर ईश्वर आनंद की शिकायत पर दीपका पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि इससे दो महीने पहले भी रूंगटा कंपनी से जुड़े विवाद में मारपीट का मामला दर्ज हुआ था। फिर भी एसईसीएल प्रबंधन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Share This Article