रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने आज, 7 मई को दोपहर 3 बजे छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस साल छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 76.53 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। वहीं 12वीं का पास प्रतिशत 81. 87 प्रतिशत है।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट की जांच के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर का प्रयोग करना होगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in के अलावा cg.results.nic.in और results.cg.nic.in पर दिए गए CG Board Result 2025 Direct Link से भी नतीजों की जांच कर सकते हैं।

