कोरबा में आमने-सामने से भिड़ीं दो बाइक, 2 लोग घायल

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले में अभी अभी एक भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसमें दो बाइक सवार घायल हो गए हैं। डायल 112 की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत है। यहां सीतामढ़ी में स्थित गौ माता चौक पर दो बाइक आमने-सामने टक्कर हुई है। बताया जा रहा है कि एक बाइक सवार कोरबा से चांपा की ओर जा रहा था वहीं दूसरा चांपा से कोरबा आ रहा था। दोनों बाइक की रफ्तार काफी तेज थी जिसके कारण यह हादसा हुआ है। हादसे में दोनों बाइक सवार युवक घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Share This Article