कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले में वर्ष 2024 में युवती पूजा पटेल की गला दबाकर हत्या करने के मामले में फरार आरोपी को लोकेश पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूजा को अन्य लड़कों से बातचीत करने पर मना किया जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। गुस्से में आकर आरोपी ने पूजा की हत्या कर दी।
यह पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। 25 नवम्बर 2024 को घर में पूजा पटेल की सिलियारी भांठा उरगा में अज्ञात आरोपी ने मुंह गला दबाकर हत्या कर दी थी। मामले में उपनिरीक्षक राजेश तिवारी थाना प्रभारी उरगा के नेतृत्व में थाना उरगा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर जांच पड़ताल शुरू कर की। जांच के दौरान मृतिका के माता पिता व भाई बहन से पूछताछ करने पर जानकारी मिली की मृतिका पूजा पटेल व संदेही लोकेश पटेल का माह मई 2024 से प्रेम संबंध चल रहा था, तथा दोनो आपस में मोबाईल फोन से बातचीत करते आ रहे थे। घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण के दौरान घटना स्थल से प्राप्त एक ज्वेलर्स सराफा सक्ती का पन्नी का छोटा पाउच मिला था जिस पर संदेह के आधार पर ज्वेलर्स संचालक से पुछताछ करने पर बताया कि 23 नवंबर 2024 को ग्राम आमापाली सक्ती निवासी लोकेश पटेल के ने एक चांदी का चैन खरीदा था जिसका भुगतान उसने अपने मोबाईल फोन से फोन पे के माध्यम से किया था, जिस पर ज्वेलर्स संचालक के बैंक एकाउंट की जानकारी प्राप्त की गई। जांच पड़ताल के दौरान संदेही लोकेश पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। उसने बताया कि पूजा पटेल के साथ उसका प्रेम संबंध था।
घटना वाले दिन मोटर सायकल में पूजा पटेल के घर पहुंचा पूजा घर मे अकेली थी। बातचीत के दौरान अन्य लड़कों से बात न करने बोलने से पूजा और लोकेश के बीच झगड़ा मारपीट हुआ तब लोकेश ने पूजा के चेहरे गले में गमछा को लपेट कर हाथ से गला दबा कर हत्या कर दी। वहीं घटना को आत्महत्या का रूप देने कालेज के एक प्रश्न पत्र में सुसाइड नोट पुजा के तरफ का लिखकर वही जमीन में फेंक दिया। घटना के बाद अपने बाइक से रायगढ भाग गया। आरोपी के पास से गमछा, मोटरसाइकिल जब्त कर लिया गया है। आरोपी लोकेश पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
