मां की साड़ी से युवक ने लगाई फांसी, पॉक्सो मामले में थी आखिरी पेशी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले में एक 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक ने किन परिस्थितियों में यह आत्मघाती कदम उठाया इसका पता नहीं चल सका है। घटना के बाद से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत का है। जहां एसईसीएल अंबेडकर भवन के पीछे स्थित बस्ती में रहने वाले सतीश बेला उम्र (27 वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की मां ने बताया कि वे सुबह काम पर निकल गए थे। बेटा घर पर अकेला था। दोपहर में लौटने पर देखा कि सतीश ने साड़ी के सहारे फांसी लगा ली थी। जिसके बाद परिजनों ने तत्काल मानिकपुर पुलिस को सूचना दी।

मृतक सतीश बेला

मृतक की मां ने बताया कि सुबह उनका बेटा कह रहा था कि वह मंदिर जाकर पूजा-पाठ करने के बाद कोर्ट जाएगा, जिससे सब ठीक हो जाएगा। सतीश के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के मामला न्यायालय में चल रहा है। जिसकी आज बुधवार को अंतिम पेशी और सुनवाई थी। उनके बेटे को झूठे मामले में फंसाया गया है, उसके खिलाफ साजिश रची गई थी। जिसके कारण उसने अपनी जान दे दी। मां ने मामले में कड़ी जांच की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच पड़ताल में जुट गई है।

देखें वीडियो 👇👇

https://www.instagram.com/reel/DJpCC8OPCgX/?igsh=cnpwdzIwZ2duejI2

 


Share This Article