कार ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, हादसे में पति की मौत

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी । हादसे में पति गाड़ी में दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।  

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। लखनपुर मुख्य मार्ग पर यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि ग्राम विजयपुर के रहने वाले प्रताप पटेल (38 वर्ष) और सुशीला पटेल (35वर्ष) सामान खरीदने कटघोरा जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार डस्टर कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई। वहीं पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

Share This Article