कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है यहां एक पति ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी मायके चली गई थी, काफी दिनों से वापस नहीं लौट रही थी। जिससे मानसिक रूप से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम उमरेली का है। मृतक की पहचान जगन्नाथ यादव (35 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक के पिता मिठाई लाल यादव ने बताया कि जगन्नाथ उनका इकलौता पुत्र था। वे 14 मई को पत्नी के साथ रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र में दशगात्र कार्यक्रम में गए थे। 17 मई को वापस लौटे। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी जगन्नाथ ने दरवाजा नहीं खोला तो अनहोनी की आशंका होने पर आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। देखा तो अंदर जगन्नाथ पंखे से फंदे पर झूल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
बताया गया कि जगन्नाथ की शादी शुदा था, उसके तीन बच्चे हैं। कुछ समय पहले उनकी पत्नी तीनों बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। इस वजह से वह काफी समय से मानसिक तनाव में था। इसी कारण से उसके आत्महत्या कर लेने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
