सब्जी के थैले में निकला करैत सांप, देख घर के लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो….

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले में दादर खुर्द के एक घर में उसे वक्त हड़कंप मच गया जब सब्जी के थैले से जहरीला सांप निकला। घटना शनिवार रात की है। मोहन साहू ने बताया कि वे शनिवार की रात मुड़पार बाजार करके घर लौटे। जहां थैले से सब्जी खाली करते समय देखा की थैले में जहरीला कॉमन करैत सांप घुसा था। जिसके बाद घर के सदस्यों में डर का माहौल बन गया।

मोहन साहू ने तुरंत इसकी सूचना रेस्क्यू टीम (आरसीआरआस) गप्पू केवट और उमेश यादव को दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।

सर्प मित्रों ने बताया कि यह सांप बहुत खतरनाक होता है। सोए हुए इंसान को रात में काट लेता है। वहीं सब्जी विक्रेताओं और ठेला चालकों से विशेष रूप से अपील की है कि वे अपने समान कि नियमित जांच करें और थैलों को खुले में न छोड़े। थैलों और डिब्बों की अच्छी तरह से जांच कर लें।

देखें वीडियो 👇👇

https://www.instagram.com/reel/DJykV-xIPqs/?igsh=YTJwZ2o2MmZwcWx1

Share This Article