कोरबा में बाघ की दस्तक, दो भैंसों को बनाया शिकार, दहशत में ग्रामीण

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल में बाघ की दस्तक से इलाके में हड़कंप मच गया है। पाली वन परिक्षेत्र के चैतुरगढ़ पहाड़ पर बाघ ने दो भैंसों को अपना शिकार बनाया है। जिसके बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आसपास गांव में मुनादी कराई जा रही है और ग्रामीणों को जंगल की ओर जाने से रोका जा रहा है। घटना के बाद वन विभाग अलर्ट मोड पर है। टीम ने जंगल में लगभग 19 टेप कैमरे लगाए हैं।

विशेषज्ञों ने पंजों के गहरे निशान और घसीटे गए शिकार के चिह्नों की जांच की। इससे शेर की मौजूदगी की पुष्टि हुई। पाली रेंज के रेंजर संजय लकड़ा के नेतृत्व में वनकर्मियों को क्षेत्र में तैनात किया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने लाफा के सुशासन तिहार शिविर में ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। सुरक्षा के मद्देनजर तेंदू पत्ता संग्रहण का काम भी रोक दिया गया है। घटना के बाद वन विभाग अलर्ट मोड पर है। वन विभाग द्वारा लोगों से अपील की गई है कि वे जंगल न जाए। रात में अपने घरों से बाहर न निकले।

  




Share This Article