कलिंगा कंपनी और भू-स्थापितों के बीच हुई मारपीट का वीडियो आया सामने, 4 आरोपी गिरफ्तार

3 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  मानिकपुर SECL खदान में कलिंगा कंपनी और भू-स्थापितों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है। मामले में और भी आरोपी फरार है जिनकी तलाश की जा रही है।

प्रार्थी एलेश पी आनंद ने मानिकपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई उसने बताया कि वह केसीसी के अंतर्गत अकांउट विभाग मे कार्य करता है। वह 17 मई को अपने डयूटी मे कार्य कर रहा था की शांम करीब 05.30 के आसपास सुरेश पटेल, समेश पटेल, उदय पटेल एवं अन्य लोग कार्यालय मानिकपुर माईस में आफिस आये और अपने साथ मे एक आवेदन रखे थे, उसी आवेदन की बात को लेकर सुरेश पटेल, समेश पटेल, उदय पटेल एवं उसके अन्य साथीयों के द्वारा जबरन कार्यालय में घुस कर लोहे का रॉड, डंडा को रखकर चकधर मोहंती, दीपक डे को मां बहन का गंदी-गंदी गाली गलौज कर जान से मारने का धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट किये है जिससे चक्रधर मोहंती एवं दीपक डे को काफी चोंट आई है। जिनको इलाज के लिए एनकेएच अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर धारा 296, 351(2), 115(2), 324(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच पड़ताल शुरू की।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस की एक संयुक्त टीम बनाई गई। पुलिस टीम के द्वारा दौरान घटनास्थल व सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। मामले में अतिरिक्त धारा 191(2), 191(3), 308(4), 333, 241, 117(2) बीएनएसएस जोड़ी गई। वहीं आरोपी आलोक कुमार पटेल, विजय कुमार यादव, उदय कुमार पटेल एवं सुरेश पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

गिरफ्तार आरोपी-
1. आलोक कुमार पटेल पिता धन सिंह पटेल उम्र-37 वर्ष सा० भिलाईखूर्द कमांक 01 थाना उरगा जिला कोरबा।
2. विजय कुमार यादव पिता जैतराम यादव उम्र-39 वर्ष सा० सा० भिलाईखुर्द कमांक 01 थाना उरगा जिला कोरबा।
3. उदय प्रसाद पटेल पिता सूरज बली पटेल उम्र- 30 वर्ष सा० सा० भिलाईखूर्द कमांक 01 थाना उरगा जिला कोरबा।
4. सुरेश पटेल उर्फ मोटू पिता बाबूलाल पटेल उम्र-30 वर्ष सा० सा० भिलाईखूर्द कमांक 01 थाना उरगा जिला कोरबा।

Share This Article