कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां कार और बाइक में भीषण टक्कर हो गई जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 4 लोग घायल हो गए। कार ने पहले बाइक सवारों को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे रखे ईंटों के ढेर से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि कार भैसमा की तरफ से आ रही थी, जबकि बाइक कोरबा से भैसमा की ओर जा रही थी। कार की रफ्तार तेज थी तभी भैसमा मोड़ चिकनी पाली के पास यह हादसा हो गया। घायलों में ईंट के ढेर के पास खड़ा युवक भी घायल हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सभी का इलाज जारी है, इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में निरजन यादव उम्र (35 साल) और एक अन्य व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि इको कार में करतला क्षेत्र के साजापानी निवासी दुर्गा प्रसाद, संतोष महंत और निरजन यादव सवार थे। बाइक पर केरवाद्वारी निवासी रंजीत कुमार, सरोज कुमार और घसनिन बाई सवार थे। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही कर रही है।
