युवती को फेसबुक पर अश्लील वीडियो, मैसेज भेजने वाला आरोपी गिरफ्तार

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के रामपुर में सिविल लाइन पुलिस ने फेसबुक पर अश्लील वीडियो और मैसेज भेजकर युवती को परेशान करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आईटीआई रामपुर की एक छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि 11 मई से 17 मई तक आरोपी ने उसे फेसबुक मैसेंजर पर अश्लील मैसेज और वीडियो भेजे। जब पीड़िता ने जवाब नहीं दिया, तो आरोपी ने उसे लगातार परेशान करना शुरू कर दिया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 299/2025 धारा 67, 67(ए) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की गई।

जांच पड़ताल के दौरान जांच में पता चला कि पीड़िता और आरोपी एक-दूसरे को नहीं जानते थे। आरोपी पढ़ा-लिखा होने के बावजूद इस तरह की हरकत करता रहा। पुलिस ने आरोपी सरजपाल (26 वर्ष) निवासी अमरैय्यापारा दुर्गा पंडाल के पास, को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Share This Article