SECL गेवरा खदान में फिर बड़ा हादसा, कोयले से भरी ट्रक में लगी भीषण आग, धू-धूकर जलता रहा वाहन, देखें वीडियो…..

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले के एसईसीएल गेवरा खदान में फिर एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां कोयले से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई, घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया जिससे कोयले से भरा ट्रक धू-धूकर जल गया।

यह पूरा मामला दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत का है। गेवरा खदान से कोयला लेकर जा रहे कोयले से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है है। यह घटना उस वक्त हुई जब ट्रक कोयला सैंपल चेकिंग के दौरान खड़े लाइन पर खड़ा हुआ था। देर रात अचानक से ट्रक में आग लग गई और देखते ही देखते कोयला लोड ट्रक जलने लगा। बताया जा रहा है कि आसपास कोयले से भरे ट्रक खड़े हुए थे। आग अन्य ट्रकों में भी फैल सकती थी। समय रहते ट्रकों को वहां से हटाया गया। वहीं तत्काल इसकी सूचना दमकल वाहन की टीम को दी गई। एसईसीसल की विभागीय दमकल वाहन की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

देखें घटना का वीडियो-

https://www.instagram.com/reel/DKRXZPqII9g/?igsh=MjBsZDM3N2dxbXlv

Share This Article