शराब दुकान में सेल्समैन की दबंगई, कीमत से अधिक दामों पर बेच रहे शराब, विरोध करने पर ग्राहक को बीयर की बोतल और लात-घूंसों से जमकर पीटा, देखें वीडियो….

2 Min Read

बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी शराब दुकान में खुलेआम तयशुदा कीमत से ज्यादा दाम वसूले जा रहे हैं। शराब दुकान पर एक बार फिर ओवर रेट में शराब की बिक्री की जा रही थी। इसका विरोध करने पर दुकान के कर्मचारियों ने ग्राहक की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं कर्मचारियों ने ग्राहक की बियर की बोतल और लात-घूंसों से बुरी तरह पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल कमरे में कैद कर लिया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह पूरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित सरकारी शराब दुकान का है। जहां ग्राहक द्वारा कीमत से अधिक में शराब बेचने का विरोध करने पर कर्मचारियों ने गुंडागर्दी करना शुरू कर दिया। दूर खड़े ग्राहक द्वारा वीडियो बनाए जाने पर भी की बदसलूकी, मोबाइल भी छीना झपटी करने लगे। शराब दुकान के बाहर सड़क पर खुलेआम मारपीट के साथ पत्थरबाज़ी भी की। इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्राहकों का कहना है कि अधिक मूल्य वसूली पर सवाल उठाने पर सेल्समैन द्वारा गाली-गलौज और अभद्रता की जाती है। पीड़ित ग्राहक ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है अब देखना होगा कि आबकारी विभाग और पुलिस इस पर कार्रवाई करती है या नहीं।

देखें वीडियो –

https://www.instagram.com/reel/DKooCMkSTg5/?igsh=MWRzZXZkNDhjY2gxYw==


Share This Article