SECL हॉस्पिटल में निकला 5 फीट लंबा नाग सांप, स्टाफ व मरीजों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो….

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के मुड़ापार (SECL) अस्पताल परिसर में उस वक्त हड़कंप गया जब बाथरूम में 5 फीट लंबा जहरीला नाग सांप (कोबरा) दिखा। जिसके बाद मरीजों और कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना रविवार रात की है। डॉक्टर सीमा सिंह ने तत्काल इसकी सूचना सर्पमित्र (आरसीआरएस) उमेश यादव को दी। उमेश यादव मौके पर पहुंचे और बिना किसी देरी के जहरीले नाग का सफल रेस्क्यू किया। उन्होंने सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ा और उसे जंगल में छोड़ दिया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों और अस्पताल प्रशासन ने उमेश यादव के इस सराहनीय कार्य की तारीफ की। स्नेक कैचर ने बताया कि इस सांप का जहर खतरनाक होता है। इससे व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। ऐसे में सांप के काटने पर तुरंत अस्पताल में इलाज करना चाहिए।।

देखें वीडियो –

https://www.instagram.com/reel/DKrKyl4Stw5/?igsh=ZXBuZXhhMGh2ZGMy

Share This Article