मौसी के घर गए युवक की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिला के बांगो थाना क्षेत्र में अपने मौसी की घर गए युवक की हत्या करने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मामले में हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

6 जून को जानसाय उर्फ छोटू धनवार, कोठीखरॉ निवासी अपनी मौसी फुलसुंदरी बाई धनवार के यहां गया था। 8 जून की रात 8 बजे वह खाना खाकर बाहर टहलने निकला जिसके बाद वापस नहीं लौटा। अगले दिन खोजबीन के दौरान सुबह 9 बजे जानसाय की लाश मोहन राम धनवार के आंगन में रखे खाट पर मिली, जिसके शरीर पर लाठी-डंडे से मारपीट के गंभीर चोटों के निशान थे जिसके कारण हत्या की आशंका हुई। जहां मृतक के पिता घूराऊ राम धनवार ने कोरबी चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने धारा 103(1), 238 BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में बांगो थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश वर्मा, कोरबी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश कुमार जोगी तथा थाना पसान व चौकी कोरबी के अन्य स्टाफ के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। जांच पड़ताल, पूछताछ के आधार पर संदेही मोहन राम धनवार (45 वर्ष) निवासी कमीपारा, कोठीखरॉ, को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया उसने बताया कि मृतक जानसाय धनवार से उसकी पहचान थी, जानसाय पहले उसके घर खपरा लगाने का काम कर चुका था। वहीं 8 जून की रात जानसाय शराब के नशे में मोहन राम के साथ गाली गलौज किया जहां गुस्से में आकर आरोपी ने लाठी व नुकीली छड़ से हमला कर दिया जिसेसे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त लाठी, कपड़े जब्त कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

Share This Article