सरेराह मनचलों ने की युवती से छेड़छाड़, युवती ने जमकर लगाई फटकार, वीडियो वायरल के बाद पुलिस ने आरोपियों को दबोचा, देखें वीडियो….

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के टीपी नगर मार्ग में एक युवती के साथ सरेराह छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। टिपणी काटाछ करने वाले मनचले लड़कों युवती ने जमकर फटकार लगाया। घटना का वीडियो कैमरे में कैद हो गया है। वीडियो वायरल के बाद पुलिस ने सख्त एक्शन लिया और बाइक सवार दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला सीएसईबी चौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत टीपी नगर मार्ग की है। बताया गया कि यहां एक युवती अपने दोपहिया वाहन से जा रही थी। उसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने युवती से कहा ‘पब चलोगी क्या?’ इस टिप्पणी से नाराज युवती ने उनका पीछा किया, और ट्रैफिक सिग्नल पर रुकते ही उनकी मोटरसाइकिल की चाबी निकालकर फेंक दी। फिर मौके पर मौजूद लोगों के सामने सरेराह दोनों युवकों को जमकर फटकार लगाई। युवती ने इस पूरी घटना का वीडियो खुद बनाया। इसके बाद थाने में शिकायत की। युवती की शिकायत पर पुलिस ने सख्त कार्यवाही की। वीडियो में दिख रही बाइक नंबर CG12BL1770 के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।

पुलिस ने दीपक कुमार खुटे उम्र (25 वर्ष) निवासी सैंडल, थाना उरगा कोरबा और सुरेंद्र कुर्रे उम्र (20 वर्ष) निवासी चांपा जगदल्ला, अंबेडकर चौक, थाना चांपा, जांजगीर-चांपा, को हिरासत में लिया। दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई। इसके साथ ही मोटरसाइकिल को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 183(1), 184, 146, 196 के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए जप्त कर चालानी कार्रवाई की गई। मामले को न्यायालय प्रस्तुत किया गया है।

देखें वीडियो –

https://www.instagram.com/reel/DKz0_icSovG/?igsh=dWh6ODd0dWxnMWhl

कोरबा पुलिस आमजनों से अपील करती है कि महिलाओ का सम्मान करें, कोरबा शहर के जन जीवन चाल-चलन में व्यवहारिकता लाते हुए कोरबा शहर का नाम अच्छे कार्यो मे रोशन  करें।

Share This Article