जांजगीर जिले से लापता हुई मासूम बच्ची की कोरबा में कार में मिली लाश, इलाके में सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम, देखें वीडियो….

3 Min Read



कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   जांजगीर जिले से लापता हुई 6 वर्षीय मासूम बच्ची की लाश कोरबा जिले में एक कार से मिली। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। बीती शाम जांजगीर के बलौदा थाना क्षेत्र के बछौद मार्ग पर मासूम बच्ची को कार सवार ने टक्कर मार दी थी फिर घायल बच्ची को सवार युवक इलाज के बहाने उठाकर कोरबा ले आया था। जानकारी मिलने पर परिजनों ने आसपास के अस्पतालों में तलाश की लेकिन कहीं भी बच्ची की जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए कार सवार की सरगर्मी से तलाश शुरू की जहां 19 घंटे बाद कोरबा के हरदी बाजार में कार में बच्ची की लाश बरामद हुई है। मामले में पुलिस कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला बलौदा थाना क्षेत्र के बलौदा-बिलासपुर रोड स्थित बछौद गांव का है। मृतका बच्ची की पहचान पूनम पटेल (6 साल) के रूप में हुई है। बच्ची पूनम गुरुवार शाम अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इस दौरान अज्ञात कार की ठोकर से बच्ची घायल हो गई। जहां कार चालक ने घायल बच्ची को बिना माता पिता को साथ लिए अस्पताल ले जाने के बहाने वहां से फरार हो गया लेकिन बच्ची को अस्पताल लेकर नहीं पहुंचा। जब काफी समय बीत जाने पर बच्ची परिजनों को नहीं मिली नहीं मिली तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। फिर बाकी बच्चों ने कार में ले जाने की जानकारी दी। तब परिजन नजदीकी अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां भी नहीं मिली तब थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई।

गुमशुदगी की शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने पूरे इलाके में नाकेबंदी करवाई। भिलाई बाजार के पास चेकिंग में एक संदिग्ध सफेद रंग की कार को रोका गया, लेकिन ड्रावर ने भागने का प्रयास किया। संदेह बढ़ने पर पुलिस ने पीछा कर वाहन को रोका और तलाशी में बच्ची का शव बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार कार में जब बच्ची ने कुछ रिस्पोंस नहीं किया तो कार ड्राइवर डर गया और रात भर गाड़ी का AC चलाकर घुमाते रहा। करीब 19 घंटे बाद कार से बच्ची का शव बरामद हुआ है। 

गंभीर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने कार और आरोपी को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। वहीं कार चालक से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

देखें वीडियो-

https://www.instagram.com/reel/DK2ZkkVyUF3/?igsh=MTl2amx2eWwweGRwYw==






Share This Article