तेज रफ्तार मालवाहक ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल, देखें वीडियो….

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा में देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें तेज रफ्तार मालवाहक ने स्कूटी सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार पुरुष और महिला गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला मानिकपुर थाना क्षेत्र का है। शिव मंदिर के सामने यह हादसा हुआ है। जहां तेज रफ्तार मालवाहक ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में स्कूटी सवार पुरुष और महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

स्थानीय लोगो ने बताया कि मालवाहक की रफ्तार काफी तेज थी और चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था जिस वजह से यह भीषण हादसा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाकारित वाहन को जप्त कर लिया है वहीं चालक के खिलाफ केस दर्ज पर आगे की कार्रवाई कर रही है। 

 

 

Share This Article