कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कारवाही की जा रही है। इसी कड़ी में थाना दीपका में प्रार्थी तिलक पटेल निवासी तिवरता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके निवास के बाड़ी से 15 जून को सबमर्सिबल पम्प चोरी करके ले गया है। रिपोर्ट पर थाना दीपका में अपराध पंजीबद्ध कर मुखबिर सूचना के आधार पर संदेहियों को पकड़ा गया तथा उनके कब्जे से चोरी के दो नग सबमर्शिबल पम्प एवं चोरी का एक पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक (CG 10 AW 7908) जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी-
1. सतीश कुमार पेंड्रो पिता रामकुमार पेंड्रो उम्र 27 वर्ष साकिन तीवारता थाना दीपका।
2. विनय मरकाम पिता इंद्रपाल मरकाम उम्र 23 वर्ष साकिन तीवारता थाना दीपका।
