कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा से अभी अभी एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां रेलवे स्टेशन के सामने पोखरी के पास स्थित मैदान में दोपहर के समय 11 साल का बच्चा सहित एक युवक 11 केवी हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आ गए। इस दर्दनाक हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बच्चा 90% सुलझ गया है। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
https://www.instagram.com/reel/DLHn2SmIMoI/?igsh=MWltZGxhamRubXFtMQ==
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला मानिकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत का है। जहां रेलवे स्टेशन के सामने पोखरी के पास स्थित मैदान में शुकवार की दोपहर 11 वर्षीय वीरेंद्र यादव खेल रहा था। इसी बीच नीचे गिरी हुई 11 केवी हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में वीरेंद्र यादव आ गया। उसे तड़पते देख रितेश मनहर (24 वर्ष) ने दौड़कर उसकी मदद करने पहुंचा और एक डंडे के सहारे उसे बचाने की पूरी कोशिश की। लेकिन डंडा भीगा हुआ था इस कारण रितेश भी करंट की चपेट में आ गया। हादसे में अंततः रितेश मनहर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चा वीरेंद्र करीब 90% तक झुलस गया।
घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जहां घायल वीरेंद्र को गंभीर हालत में स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। वहीं इस घटना के सूचना मिलते ही मानिकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई।
स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है, उनका कहना है कि गिरी हुई हाई वोल्टेज लाइन की सूचना पहले भी दी गई थी, लेकिन उस पर समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई जिसका खामियाजा आज देखने को मिला।
एसईसीएल ने मृतक के परिवार को 1 लाख रुपए मुआवजा देने की सहमति दी। इसमें से 25,000 रुपए तत्काल सहायता राशि के रूप में दिए गए। घायल वीरेंद्र के परिवार को भी 25,000 रुपए की तत्काल सहायता दी गई। घटना के बाद से मृतक रितेश के परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
देखें वीडियो —
https://www.instagram.com/reel/DLHn2SmIMoI/?igsh=MWltZGxhamRubXFtMQ==
