जिले में उत्साहपूर्वक मनाया गया योग दिवस…. सभी नगरीय निकायों, जनपदों, ग्राम पंचायतों में किया गया योगाभ्यास

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले में सभी नगरीय निकायों, विकासखण्डों, जनपद स्तरों एवं ग्राम पंचायतों में भी सामूहिक योग प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए गए। जहां स्थानीय जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी एवं आम नागरिकों ने योगाभ्यास कर योग को अपने दिनचर्या में अपनाने का संकल्प लिया।


मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों सहित छात्रों ने किया योगाभ्यास
स्वर्गीय बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ के के सहारे के सानिध्य में अस्पताल अधीक्षक डॉ गोपाल कंवर, डिप्टी अस्पताल डॉ दुर्गा शंकर पटेल सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में योग विशेषज्ञ अंजू शर्मा एवं उनके दल द्वारा चिकित्सालय के अधिकारियों, चिकित्सकों, कर्मचारियों सहित छात्र-छात्राओं को योग के महत्व की जानकारी देते हुए योगाभ्यास कराया गया।

Share This Article