कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले में जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। घटना का वीडियो सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है। जो जमकर वायरल हो रहा है। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र म का है। परवीन साहू नामक युवक के साथ मारपीट की गई है। पीड़ित परवीन (24वर्ष), पिता विनोद कुमार, इमलीडुग्गू कुम्हार मोहल्ला निवासी ने बताया कि सरस्वती शिशु मंदिर के पीछे एक जमीन उन्होंने 70,000 रुपए में खरीदी थी, जिसका स्टांप भी मौजूद है।
सीतामढ़ी रेस्ट हाउस के पीछे रहने वाले मनोज चौहान, पिंटू चौहान और बिट्टू चौहान अपने साथियों के साथ जेसीबी मशीन लेकर वहां पहुंचे और जमीन पर बुलडोजर चलवा दिया। विरोध करने पर विनोद के बेटे परवीन के साथ मारपीट की गई। इस मारपीट में परवीन के सिर पर गंभीर चोटें आईं है। इतना ही नहीं आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित परिवार ने कोतवाली थाना पहुंचकर पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। वहीं मामले की शिकायत कोरबा एसपी से भी की गई है। शिकायत पर पुलिस ने मनोज चौहान, बिट्टू चौहान और पिंटू चौहान के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है।
