एक साल बाद भी वर्क टेंडर जारी नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, सेतु विभाग को जारी किया नोटिस….

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने शासकीय कार्यो एवं विभागीय योजनाओं की कार्य प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए लंबित कार्यो को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कोरबा शहर के व्यस्तम मार्ग सुनालिया नहर पुल के पास अंडरपास निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए अद्यतन प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने प्रशासकीय स्वीकृति के एक वर्ष पूर्ण होने के बाद भी वर्क टेंडर जारी नहीं होने पर सेतु विभाग पर नाराजगी जाहिर करते हुए कारण बताओ नोटिश जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्य मे इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।

Share This Article