गर्भवती महिला की मौत का मामला, न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरे सैकड़ों ग्रामीण, अस्पताल के सामने चक्का जाम, देखें वीडियो….

2 Min Read

 

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले में श्वेता हॉस्पिटल में पिछले दिनों इलाज के दौरान 26 वर्षीय गर्भवती अंजली राजपूत की मौत के मामले में ग्रामीण न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। श्वेता हॉस्पिटल की संचालक वह मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में पदस्थ डॉक्टर मनियारो कुजूर के निलंबन और डॉक्टर तृप्ति मरकाम पर कार्रवाई को लेकर अस्पताल के सामने मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

गोढ़ी गांव की निवासी अंजली सिंह को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और 2 जून को उनकी मौत हो गई थी। मृतक के पति रणजीत राजपूत ने बताया कि उन्होंने बार-बार अपनी पत्नी के इलाज की गुहार लगाई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर मनीआरो कुजुर और नर्सिंग स्टाफ की लापरवाही के कारण अंजली की मौत हुई।

कलेक्टर के आदेश पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम का गठन किया गया है। टीम 7 दिनों में अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी। स्वास्थ्य विभाग ने श्वेता हॉस्पिटल का लाइसेंस 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है। पिछले दिनों सांकेतिक प्रदर्शन होने पर प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया था जिसके बाद लोगों ने अल्टीमेटम दिया और यहां से हट गए। उन्होंने अपनी घोषणा के अंतर्गत श्वेता हॉस्पिटल के सामने आज मुख्य मार्ग पर चक्का जाम किया है। प्रदशर्न के दौरान वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर 10 दिनों में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो जिले भर में जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।

देखें वीडियो –

https://www.instagram.com/reel/DLcDsbTojhM/?igsh=Zm8zN2RpbDY2bDIz

Share This Article