कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक टेंट हाउस कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कर्मचारी का शव कमरे में आज रविवार सुबह बरामद किया गया। पड़ोसियों को कमरे से दुर्गंध आने पर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां दुरपा रोड स्थित इंदिरा नगर जैत स्तंभ चौक के पास एक कमरे में लाश मिली है। मृतक की पहचान अजय राजपूत (28 वर्ष) के रूप में हुई है जो कि टेंट हाउस में काम करता था। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। इस घटना की सूचना मिलते ही मृतक की मां और उसके भाई मौके पर पहुंचे हैं। वहीं घटना के सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।
दोनों भाइयों की हरकतों से परेशान होकर मां भी बेटी के पास रहने लगी थी। मृतक के बड़े भाई अक्षय राजपूत ने बताया कि अजय एक हफ्ते पहले रायपुर गया था। उस समय घर पर बाहर से कुंडी लगी थी। कुछ दिन पहले उसकी एक कर्मचारी के साथ मारपीट भी हुई थी। युवक की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई इसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले में आगे की जांच कार्यवाही कर रही है।
