मुड़ापार, शारदा विहार सहित सार्वजनिक स्थान में शराब पीकर उत्पात मचाने वालों पर की गई कार्यवाही  

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा सार्वजनिक स्थान में शराब सेवन करने वाले तथा शराब का सेवन कर उत्पात मचाने वालो के विरूद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही किये जाने हेतु लगातार निर्देशित किया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के पर्यवेक्षण में समुदायिक पुलिस के तहत् चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नवीन पटेल के कुशल नेतृत्व में नशाखोरी, सायबर ठगी, एवं गुड टच बेड टच के संबंध में जन चौपाल लगाकर आम लोगो को जागरूक किया गया है तथा उप निरीक्षक नवीन पटेल के नेतृत्व में सउनि अमर जायसवाल, कुलदीप तिवारी, प्रधान आरक्षक कमलेश्वर प्रसाद शर्मा, आरक्षक संजय रात्रे, प्रदीप राठौर, संदीप सिंह, ए हितेश राव के द्वारा संदिग्ध स्थान मुड़ापार, शारदा विहार, नवधा चौक एवं अन्य संदिग्ध स्थानों में अलग-अलग टीम बनाकर दबिश दी। जिसपर अलग-अलग आबकारी एवं कोटपा एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही की गई है।

जन चौपाल मुड़ापार नवधा चौक

Share This Article