कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक अनोखी मछली मिली है। यह दुर्लभ मछली चर्चा का केन्द्र बनी हुई है। जिले के भंगू निर्मलकर, हरदी बाजार स्थित सराई सिंगार गांव निवासी को राधा सागर तालाब में नहाते समय चार आंख वाली एक दुर्लभ मछली मिली। भंगू रात में मछली को अपने घर ले गए। अगली सुबह जैसे ही गांव के लोगों को इस बारे में पता चला कि चार आंख वाली दुर्लभ मछली मिली है उसे देखने के लिए लोग पहुंचने लगे। मछली की आंखे सिर से थोड़ी अधिक ऊपर में हैं। इस मछली का मुंह असामान्य रूप से बड़ा है। इसके पंख एरोप्लेन के आकार में हैं। देखने में यह मछली सुंदर भी दिख रही है।

मछली पालन विशेषज्ञों के मुताबिक यह मछली आमतौर पर एक्वेरियम में पाली जाती है। जब इसका आकार बड़ा हो जाता है, तब लोग इसे तालाब या नदी में छोड़ देते हैं। यह एक दुर्लभ प्रजाति है जो सामान्यतः प्राकृतिक जल स्रोतों में नहीं मिलती। विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि कुछ मछली प्रजातियों में केमिकल पाए जाते हैं, जिनका सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए ऐसी मछलियों को खाने से बचना चाहिए। वहीं इस मछली के मिलने से गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है हुई है। मछली को वापस तालाब में छोड़ दिया गया है।

