कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा में बाल संप्रेषण गृह से हाई सिक्योरिटी के बावजूद दो शातिर किशोर 30 जून की सुबह 4 बजे बाथरूम के रोशनदान की जाली तोड़कर फिल्मी अंदाज में फरार हो गए। इसकी जानकारी लगने के तुरंत बाद संप्रेषण गृह के अधीक्षक ने थाना पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने फरार किशोरों की तलाश शुरू कर दी है।
यह पूरा मामला बालको थाना क्षेत्र के बाल संप्रेषण गृह का है। फरार हुए किशोरों में एक 17 वर्षीय है, जिसे पॉक्सो और छेड़छाड़ के मामले में 16 जून को निरुद्ध किया गया था। दूसरा 16 वर्षीय किशोर चोरी और छिनतई के मामले में 19 जून से यहां था। एक किशोर जांजगीर-चांपा जिले का और दूसरा कोरबा पुलिस चौकी क्षेत्र का रहने वाला है।
जांजगीर में इस तरह का यह पहला मामला नहीं है। वह पहले भी 5-6 बार यहां आ चुका है और एक बार रिसदी के संप्रेषण गृह से भाग चुका है। घटना की सूचना बालको थाना, जांजगीर-चांपा किशोर न्याय बोर्ड और पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोनों किशोरों की तलाश की जा रही है।
