लगातार बारिश से बढ़ा हसदेव डैम का जल स्तर: बारिश से ढह गई मकान की छत, टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो…

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   लगातार हो रही बारिश से कई नदी-नाले उफान पर आ गए। भारी बारिश के चलते राताखार स्थित हसदेव डैम में जल स्तर बढ़ गया है। तेज बारिश के कारण जनजीवन भी अस्त व्यस्त हो गया। नगर की निचली बस्तियों में जल भराव की स्थिति निर्मित हो गई है। अब बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है।

तेज बारिश के दौरान सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ढोढ़ीपारा भैंस खटाल बस्ती में एक बड़ा हादसा हुआ है। उतरा कुमार के घर में परिवार सो रहा था तभी अचानक लेंटर का बरामदा और बाथरूम अचानक धरभरभरा कर गिर गया। छत ढहने से हादसे में बाइक, वाशिंग मशीन, पानी टैंक समेत कई सामान दब गए। गनीमत रही कि किसी प्रकार जनहानि नहीं हुई है। जानकारी मिलते ही वार्ड पार्षद लक्ष्मण श्रीवास ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला प्रशासन को सूचित कर पीड़ित परिवार के लिए राहत राशि की मांग की है।

आपको बता दें कि कोरबा समेत 16 जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कोरबा जिले में पिछले 2 दिनों से लगातार हो रही बारिश से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।  लगातार बारिश, बदली और नमी के कारण मौसम में ठंडकता है। बारिश व मौसम में नमी का असर भी देखने को मिल रहा है।

Share This Article