कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: प्रार्थी संजय राठौर ने हरदीबाजार थाने में शिकायत दर्ज कराया। उसने बताया कि 25 जून की रात 8:30 बजे, ग्राम सरईसिंगार के चौक स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के गेट पर ताला लगाकर वह घर चले गया था। 26 जून की सुबह जब वह मंदिर का ताला खोलने पहुंचे, तो मंदिर का मुख्य गेट (शटर) का ताला टूटा हुआ था। अंदर जांच करने पर पता चला कि दानपेटी का ताला भी तोड़ दिया गया था और उसमें रखे लगभग 4000-5000 रुपये नकदी गायब थे। साथ ही, मंदिर में रखा एक पीतल का दीपक भी चोरी हो गया था।
प्रार्थी की शिकायत पर धारा 331(4), 305(घ) के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान, मुखबीर सूचना के आधार पर आरोपी हरप्रसाद भट्ट (22 वर्ष) पर संदेह जताया गया। उसके निवास पर छापेमारी कर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने सरईसिंगार चौक स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में चोरी करने की बात स्वीकार की। जहां आरोपी से चोरी किया गया सामान बरामद किया गया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार पर जेल भेज दिया गया है।
