भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर, नाले के तेज बहाव में बहा रेलवे कर्मचारी, तलाश जारी….

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  छत्तीसगढ़ में लगातार भारी बारिश से कई जिलों में हालात बिगड़ गए हैं। कोरबा में गुरुवार हुई लगातार बारिश के चलते कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। लगातार भारी बारिश की वजह से नदी-नाले भी उफान पर है। इससे रिहायशी क्षेत्रों के घरों में भी पानी घुसने लगा है। कटघोरा थाना क्षेत्र के सिंघिया कोरबी गांव में एक रेलवे कर्मचारी के नाले में बह जाने की खबर है। कटघोरा थाने की पुलिस व SDRF की टीम तलाश में जुटी हुई है।

यह पूरा कटघोरा थाना क्षेत्र के सिंघिया कोरबी गांव का है। रेलवे कर्मचारी उदय कुमार सिंह (31 वर्ष) जो कि झारखंड के पलामू जिले का निवासी है। गेवरा से डोंगरगढ़ तक रेलवे लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इस दौरान उदय कुमार पुलिया के नीचे काम कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नाले के पास स्थित कमरे में बारिश का पानी भर गया था। उदय चावल की भीगी बोरी को निकालकर नाले में फेंकने गया था। इसी दौरान अचानक नाले में पानी का बहाव तेज हो गया और वह बह गया।

इस घटना की सूचना मिलते ही कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। वहीं कटघोरा थाना पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। जहां उदय कुमार की तलाश जारी है।

Share This Article