कोरबा: नाले में बहे रेलवे कर्मचारी का 40 घंटे बाद मिला शव

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के कोरबी गांव में नाले में बहे रेलवे कर्मचारी का शव 40 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है। घटना 3 जुलाई की है। यह पूरा कटघोरा थाना क्षेत्र के सिंघिया कोरबी गांव का है। मृतक रेलवे कर्मचारी उदय कुमार सिंह (31 वर्ष) जो कि झारखंड के पलामू जिले का निवासी था। गेवरा से डोंगरगढ़ तक रेलवे लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इस दौरान उदय कुमार पुलिया के नीचे काम कर रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नाले के पास स्थित कमरे में बारिश का पानी भर गया था। उदय चावल की भीगी बोरी को निकालकर नाले में फेंकने गया था। इसी दौरान अचानक नाले में पानी का बहाव तेज हो गया और वह बह गया था। कर्मचारी की लगातार तलाश जारी थी। एसडीआरएफ ने आखिरकार 40 घंटे बाद रेस्क्यू कर शव बरामद कर लिया है।

Share This Article